बीकानेर के नाल में बारिश के बाद जलभराव | स्कूल से पंचायत भवन तक भरा पानी, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल~
बीकानेर के नाल कस्बे में मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंचायत भवन और आसपास की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। पानी भरने से विद्यार्थियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि शहर के नजदीक होने के बावजूद आज तक इस क्षेत्र में न तो सीवर लाइन की समुचित व्यवस्था है और न ही बारिश के पानी की निकासी का स्थायी समाधान। आखिर हर बारिश के बाद बनने वाले इन हालातों से लोगों को राहत कब मिलेगी?
#Bikaner #Nal #news #breakingnews #bikanernews