गोरखपुर: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद मोहद्दीपुर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सदर सांसद रवि किशन शुक्ला
मोहद्दीपुर में 6 दिसंबर की रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को मोहद्दीपुर निवासी विक्रांत सिंह के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार को ढांढस बंधाया।