संस्थापक दिवस पर मेधावियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
#प्रतापगढ़ पट्टी। महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, महादेव नगर में संस्थापक स्व. सेठ महादेव प्रसाद जायसवाल की 121वीं जयंती के अवसर पर संस्थापक दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, एसबीआई एवं पीएनबी के बैंक अधिकारियों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी जीवन में सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करने और निर्धारित लक्ष्य की ओर पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विजय कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
#pratapgarh #PratapgarhDistrict #spa #sapachallenge #ramsinghpatel