प्रतापगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़: पट्टी थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक निलंबित
प्रतापगढ़। कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता के गंभीर मामले में प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह और उपनिरीक्षक श्री ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है, साथ ही जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है
पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और छवि धूमिल करने वाले कृत्यों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
#PratapgarhNews #PratapgarhPolice #BreakingNews #UttarPradesh #Patti #PoliceAction
Patti, Pratapgarh | Sep 21, 2026