#प्रतापगढ़ से ड़ी खबर: पट्टी कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक अर्जुन का शव पहुंचा घर, भारी पुलिस बल तैनात
📍 स्थान: पट्टी (प्रतापगढ़)
देर शाम करीब 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले युवक अर्जुन निवासी मोलनापुर का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। भाई का शव देख बहन कंचन अचेत (बेहोश) हो गई। जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
⚖️ प्रशासनिक मुस्तैदी:
तनावपूर्ण माहौल और सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर सीओ सदर और सीओ पट्टी सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।
परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है।
#JusticeForArjun #PratapgarhNews #PattiKotwali #BreakingNews #UttarPradesh #LocalNews #PoliceInvestigation