कटनी के मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती कांड में बड़ा ब्रेकथ्रू, तीन और आरोपी पुलिस रिमांड पर; 16 किलो सोना लूटने वाले गिरोह से पूछताछ तेज
कटनी में वर्ष 2022 में हुई मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की चर्चित डकैती में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अब तीन और आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर कटनी लाकर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों से पूछताछ के बाद डकैती में शामिल पूरे नेटवर्क, फरार आरोपियों और लूटे गए सोने को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
Huzur, Bhopal | Aug 26, 2026