बुधवार शाम 5 बजे ग्वालियर में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन गरीब ठेले वालों की रोजी-रोटी छीनने का काम कर रहा है।