मध्यप्रदेश सरकार ने जुलाई 2025 में परिवहन चेक पोस्ट बंद कर "परिवहन चेक प्वाइंट" शुरू किए थे। लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आया नयागांव RTO चेक प्वाइंट का यह वीडियो कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अगर खुलेआम ट्रकों से अवैध वसूली हो रही है, तो आखिर यह सब किसके संरक्षण में चल रहा है?
हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन न कोई ठोस कार्रवाई दिखी और न ही कोई जवाबदेही तय हुई। क्या प्रदेश में परिवहन व्यवस्था पारदर्शी हुई है, या सिर्फ वसूली का तरीका बदल गया है?
BREAKING NEWS WALA ने सबसे पहले निवाड़ी जिले के चर्चित "पर्ची सिस्टम" का खुलासा किया था। अब हमारी पड़ताल यहीं नहीं रुकेगी। जल्द ही प्रदेश के अन्य RTO चेकिंग प्वाइंट्स पर भी ऐसे मामलों का खुलासा करेंगे।
नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन यदि वीडियो सही है, तो संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर सच्चाई जनता के सामने लानी चाहिए।
#सवाल_तो_ब�