लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा।
मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय में लंबित सिविल रिट, सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी एवं अन्य वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार की संध्या 5,6 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई।