करौली: अपहरण लूट दुष्कर्म व महिला से छेड-छाड के महिला थाना के बांछित आरोपी दर्शनसिंह की गिरफ्तारी पर SPने किया₹25000 ईनाम घोषित
महिला थाना में दर्ज अपहरण लूट दुष्कर्म व महिला से छेड-छाड के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SP ने इनाम राशि को बढ़ाकर ₹25000 इनाम घोषित किया है।थानाधिकारी मंजू फौजदार ने मंगलवार को बताया कि थाने के वांछित आरोपी दर्शनसिंह पुत्र जवानसिंह गुर्जर निवासी राजपुर की गिरफ्तारी हेतु एसपी ने पूर्व में घोषित ईनाम राशि को बढ़ाकर ₹25000 इनाम घोषित किया है।