करौली: गैगरेप व हत्या करने के मामले के 25 हजार के ईनामी बदमाश को मोगेंपुरा से DST टीम ने किया गिरफ्तार
करौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगने सहित सवाई माधोपुर जिले के खंडार तहसील के मोरोज में गैंगरेप व हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे 25 हजारी इनामी बदमाश हल्कू उर्फ सत्यनारायण गुर्जर निवासी बांगरदा कला को मोगेंपुरा मंडरायल से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश व सवाई माधोपुर एसपी ने टीम की प्रशंसा की है।