करौली: सभापति रशीदा खातून के निलंबन का कांग्रेस ने किया विरोध, शहर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व MLA ने बताया षडयंत्र
नगर परिषद सभापति रशीदा खातून के निलंबन का कांग्रेस ने विरोध किया है। करौली शहर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने भाजपा सरकार द्वारा सभापति रशीदा खातून को निलंबित किए जाने को षड्यंत्र बताया है। पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार सरकारों को गिराने और चुने हुए जनप्रतिनिधियों को निलंबित करने का कार्य करती है।