अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी शाहबाद के साथ आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना शाहबाद क्षेत्रान्तर्गत ताजियादारों एवं गाँव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित ताजियादारों से मोहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले ताजियों, जुलूस मार्गों एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई ।
#UPPolice
#RampurPolice