बिसवां: अंगेठा, मेंहदी पुरवा और बेनीराम चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिकों को सीज करते हुए तीन को दी गई नोटिस
परसेंडी क्षेत्र में अवैध रूप संचालित क्लिनिकों के संचालन को लेकर की जा रही सिकायतों को संज्ञान लेकर झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिको पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थय टीम द्वारा छापेमारी की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दीपक यादव, डॉक्टर आनंद सिंह, बीपीएम डॉक्टर हरिकेश वर्मा, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के एक अवैध क्लिनिक को सीज करते हुए तीन को नोटिस दिया।