अशोकनगर जिले की पिपरिया गांव के पास शनिवार को सुबह 8:00 बजे सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं जबकि एक युवक अधिक नशा करने के चलते कुछ भी बता नहीं पा रहा है। तीनों युवकों को 108 वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।