जमुई: विभिन्न जगहों पर जनजातीय गरिमा उत्सव के छठे दिन 16 जनसुनवाई शिविरों का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | May 23, 2026 जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत कार्यक्रम के छठा दिन शनिवार की शाम 4:00 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 16 जन सुनवाई शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जनजातीय समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई' गई।