दन्नाहार थाना क्षेत्र के जवापुर में अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद झोपड़ी में रखा हुआ लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहीं झोपड़ी में सो रहे सभी लोग बाल बाल बच गए हैं।