दतिया: पंडोखर धाम में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दिमागी रूप से कमजोर थी, भांडेर अस्पताल में हुआ पीएम
Datia, Datia | Apr 6, 2026 पंडोखर धाम में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना पंडोखर थाना क्षेत्र की है, जहां धाम परिसर में रह रही एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभ में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन देर शाम उसकी शिनाख्त जनका अहिरवार के रूप में हुई है।