मंझनपुर: खोरा गांव में जहरीले सांप के काटने से युवक की हालत हुई खराब, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोरा गांव में जहरीले सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर रूप से खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि खोरा गांव निवासी राहुल किसी काम से खेत की तरफ गया हुआ था। तभी उसे सांप ने काट लिया है। उसे प्राइवेट वाहन से मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।