मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म में नाकाम युवकों ने किशोरी को छत से फेंका नीचे, दो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि वह 18 अगस्त को अपनी छोटी बहन के साथ घर की छत पर सो रही थी। इसी बीच पंडीरी गांव के रहने वाले अशोक व गुड्डू दीवार फांदकर छत पर चढ़ गए। साथ ही किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे इस दौरान किशोरी को छत से फेंक दिया। वहीं सीओ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो गया है।