मंझनपुर: सलेमपुर गांव में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कौशांबी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी श्याम चौबे खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं उनका बेटा विजय कुमार उर्फ सज्जन वह ट्रैक्टर चलाता है। शनिवार को वह ट्रैक्टर लेकर कहीं गया हुआ था। वापस लौटा और फर्राटा पंखा सही कर रहा था। इस दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।