बहराइच में लंबे इंतजार के बाद शहर के गोंडा रोड पर
बने रेलवे ओवर ब्रिज आज आमजन के लिए चालू हो गया
।इस ओवर ब्रिज के शुरू होने से बहराइच वासियों को बड़ी राहत
मिली है। रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण सांसद डॉ आनन्द कुमार
गोंड के हाथों हुआ।इस अवसर पर सांसद डॉ आनन्द कुमार गोंड,
सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल,जिलाध्यक्ष भाजपा
बृजेश पांडेय,श्यामकरण टेकड़ीवाल सहित रेलवे के अधिकारी
और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।