सूरजगढ़: सूरजगढ़ा बाजार: पुलिस ने 389 फ्रूटी पैक विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरजगढ़ा बाजार में शहीद द्वार के समीप सुधीर शर्मा के घर से 389 पीस फ्रूटी पैक ऑफिसर्स चॉइस विदेशी शराब जब्त किया है. मामले में पुलिस ने सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के खलिकपुर गांव के रहने वाले प्रेम कुमार के पुत्र तस्कर रामप्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया.