संडीला: संडीला पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया
Sandila, Hardoi | Apr 14, 2026 12 अप्रैल को वादिनी प्रीती देवी पत्नी सुशील कुमार निवासी गरिन्दखेडा थाना संडीला ने संडीला पुलिस को तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम लालामऊ विद्यालय परिसर में स्थित आँगनवाडी केन्द्र से छत के 02 पंखे, गैस चूल्हा व म्युजिक सिस्टम चोरी कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में थाना संडीला पर अज्ञात पर केस पंजीकृत किया गया था।