फिरोज़ाबाद: रेलवे लाइन किनारे छिपा खतरनाक आरोपी, थाना दक्षिण पुलिस ने अवैध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा
थाना दक्षिण पुलिस ने गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे क़रीबन बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी निर्मल पुत्र स्व. रामबाबू निवासी फुलबाड़ी, धाकरे भवन के पीछे को नेहरू नगर रेलवे लाइन के किनारे से पकड़ा गया।पुलिस को मौके से 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।