फिरोज़ाबाद: सालों से फरार वांछित सपा नेता अकील खां गिरफ्तार, जेल भेजा, दक्षिण पुलिस की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल
एससी, एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित सपा नेता व पूर्व पार्षद अकील खां को थाना दक्षिण पुलिस ने गुरूवार सुबह 10 बजे क़रीबन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद यह कार्यवाही एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में की गई। नगर में रसूख रखने वाले नेता की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई हैं।