फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र अंतर्गत आसफाबाद फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
थाना रसूलपुर क्षेत्र अंतर्गत आसफाबाद फाटक के समीप गुरुवार सुबह लगभग सात बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। व्यक्ति की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। थाना पुलिस के अनुसार, काफी प्रयासों के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी।