फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास शिकोहाबाद आउटर की तरफ ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत
फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास शिकोहाबाद आउटर की तरफ एक अज्ञात युवक रेलवे लाइन को क्रास कर रहा था तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम गुरूवार सुबह करीबन साढ़े सात बजे का बताया गया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी फिरोजाबाद ने शव की पहचान का प्रयास किया, पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।