शाहबाद: रामपुर नगरा और अमिरता सहित आधा दर्जन ग्रामों में जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल
अंजुमन इम्दादिया के अध्यक्ष शारिब हुसैन खां ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को लेकर विधानसभा क्षेत्र में हो रही समीक्षा बैठकों के दौरान आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। शीत लहर में जरूरतमंद कंबल पाकर काफी प्रसन्न दिखे।