खेरागढ़: सैंया में इको गाड़ी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 शातिरों को किया गया गिरफ्तार
Kheragarh, Agra | Jun 18, 2026 आगरा पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इको गाड़ी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना सैंया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह इको गाड़ियां और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत गिरोह