चंदेरी: ग्राम नावनी निवासी श्याम मिश्रा के साथ दो लोगों ने की जमकर मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी श्याम मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी नावनी ने बताया कि 28 जुलाई की सुबह करीबन 10:30 बजे शासकीय बोर के पास गांव के ही दो लोगों ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी जब मैंने गाली देने से मना किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने दोनों आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है