शिवपुरी नगर: विजयपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक पर कुल्हाड़ी से किया गया हमला, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
खोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम विजयपुर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार लोधी पुत्र रायसिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपना कुआं किसी को विक्रय कर दिया है। जिसको नितेश लोधी खरीदना चाहता था। जिसको लिए वह रंजिश रखने लगा। जिसको लेकर बीते रोज पूर्व नितेश ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर सुरेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।