शिवपुरी नगर: शिवपुरी प्रशासन ने पिपरसमा से 8 बंधुआ मजदूरों को धर्मेंद्र रावत के फार्म हाउस से मुक्त कराया
शिवपुरी के श्रम अधिकारी को जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के लेवर इंस्पेक्टर द्वारा सूचना मिली थी। कि शिवपुरी जिले में कुछ बंधुआ मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। एवं उन्हे ठीक से खाना भी नही दिया जा रहा। वह घर जाना चाहते हैं पर उन्हें घर नही जाने दिया जा रहा हैं। सूचना पर से प्रशासन की टीम ने पिपरसमा के आगे से 8 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है।