ठगी मामले की जांच में जालोर पहुंची शिवगंज पुलिस : शिवगंज थाने में दर्ज करोड़ों रुपये की कथित नौकरी ठगी के मामले की जांच के तहत सोमवार को शिवगंज पुलिस आरोपी राकेश जीनगर को लेकर जालोर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर शशिकला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर परिषद में दस्तावेजों की जांच की। आरोपी पर जयपुर नगर निगम के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर करीब 200 युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Jalor, Jalor | Jul 6, 2026