केशकाल: भोंगपाल-बड़गई लिंगो पथ में गिरा विशालकाय पेड़, आवागन हुआ अवरुद्घ
कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोंगापाल -बडगई लिंगों पथ पर अतिवृष्टि के चलते सड़क पर एक विशाल वृक्ष गीर गया । गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार पिछले 3-4 दिन से हो रही बारी के दौरान सड़क पर विशालकाय पेड़ को गिर गया जिसे कटवाने और हटवाने की कोई सुध नहीं ले रहा है, जिसके चलते आवागमन अवरुद्ध हो गया है।जिससे आने जाने वालों को मुश्किल हो रहा है।