केशकाल: बस स्टैंड से बाइक के डिक्की में रखे एक लाख रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को केशकाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना केशकाल में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 मई को केशकाल के बस स्टैंड में उसकी मोटर सायकल के डिग्गी से अज्ञात चोर ने 1 लाख रुपये की चोरी कर लिए।रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,आरोपी की तलाश करते हुये आरोपी जगन्नाथ उर्फ जितू गोड पिता कृष्ण गोड़ निवासी बिकेबाहरा को हिरासत लिया गया।आरोपी ने अन्य 2 साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया