बदायूं: बहन के घर से 13वीं संस्कार से लौट रहे बाइक सवार युवक को गरूईया गांव के निकट लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर
Budaun, Budaun | Jul 15, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के लाई फरीदपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र श्रीपाल बाइक पर सवार होकर हैबतपुर गांव अपनी बहन के घर 13वीं संस्कार में शामिल होने गए थे। बहनोंई के चाचा की मौत हो गई थी। 13वीं सस्कार में शामिल होने सुभाष चंद्र लौट रहे थे। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गरूईया गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी उनकी मौत हो गई।