बदायूं: छतुईया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से घुमंतू गौवंशीय पशु की हुई कटकर मौत
Budaun, Budaun | Jul 14, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया रेलवे क्रॉसिंग के पास कासगंज से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक घुमंतू गोवंशीय पशु की मौत हो गई। इससे ट्रैक बाधित हो गया। करीब आधा घंटे बाद उझानी हैल्पिंग ग्रुप के पदधिकारोयों ने मृत गौवंशीय पशु के शव को हटाकर ट्रैक साफ किया।