बदायूं: नई सराय मोहल्ले में तराजू बाट के विवाद में एक युवक ने एक व्यक्ति को लोहे के बाट से मारा, घायल किया
Budaun, Budaun | Jul 14, 2025 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के नई सराय मोहल्ले में तराजू बाट के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अशफाक पुत्र स्व. अब्दुल सत्तार के लोहे का बाट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। कोतवाली पुलिस ने अशफाक का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।