बदायूं: कादरचौक कस्बे के शिवानी कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल चोरी किए
Budaun, Budaun | Jul 14, 2025 जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के नगला तिलक गांव के रहने वाले किशन यादव पुत्र प्रेम सिंह की थाना कादर चौक कस्बे के ब्लॉक के गेट पर शिवानी कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। वह नए मोबाइल बेचने तथा मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। रविवार को वह अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। कि रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर उनकी दुकान में चोरी कर ली।