बदायूं: गालमपट्टी जहानाबाद ज्यारत के पास पेड़ पर बड़े भाई ने पिता द्वारा छोटे भाई के जमीन नाम करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jul 14, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गालमपट्टी जहानाबाद खजूर वाली ज्यारत के पास पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अशोक साहू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है कि उसके पिता ने जमीन उसके छोटे भाई के नाम कर दी है। जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है।