बदायूं: बदायूं के कछला गंगा घाट पर सावन के पहले सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पूजा अर्चना कर किया गंगा स्नान
Budaun, Budaun | Jul 14, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला मां भागीरथी गंगा घाट पर सावन के पहले सोमवार को साढ़े बारह बजे के लगभग पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल वर्मा ने पूजा अर्चना कर गंगा स्नान किया । वहीं उनके बेटे प्रभात राजपूत और कछला चेयरमेन जगदीश सिंह लोनिया चौहान ने भी उनके साथ गंगा स्नान किया ।