Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

योग शिविर पर विधायक का बयान #shortvideo #mla

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति

“नशा मुक्त भारत अभियान : जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें”

डीएलएसए पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा नालसा डॉन योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी, दिनांक — जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की डॉन योजना, 2025 के तहत पंचायत भवन हिरामणि के प्रांगण में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा की योजनाओं तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त भारत अभियान — जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें” के संदेश के साथ ड्रग अवेयरनेस एवं वेलनेस नेविगेशन फॉर ड्रग फ्री इंडिया विषय पर विशेष रूप से जागरूकता फैलाई गई। उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों, युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डीएलएसए की ओर से पैनल अधिवक्ता आयुषी अमृत, पीएलवी शत्रुघ्न कुमार एवं रामाकांत कुमार उपस्थित रहे। साथ ही मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक द्वारा भी नशा मुक्ति अभियान एवं संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता एवं न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति “नशा मुक्त भारत अभियान : जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें” डीएलएसए पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा नालसा डॉन योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मोतिहारी, दिनांक — जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की डॉन योजना, 2025 के तहत पंचायत भवन हिरामणि के प्रांगण में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा की योजनाओं तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त भारत अभियान — जीवन को हाँ कहें, ड्रग्स को ना कहें” के संदेश के साथ ड्रग अवेयरनेस एवं वेलनेस नेविगेशन फॉर ड्रग फ्री इंडिया विषय पर विशेष रूप से जागरूकता फैलाई गई। उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों, युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीएलएसए की ओर से पैनल अधिवक्ता आयुषी अमृत, पीएलवी शत्रुघ्न कुमार एवं रामाकांत कुमार उपस्थित रहे। साथ ही मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक द्वारा भी नशा मुक्ति अभियान एवं संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता एवं न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 21, 2026

जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा जिला खेल भवन मोतिहारी में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास के विभिन्न कार्यक्रम..
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा जिला खेल भवन मोतिहारी में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास के विभिन्न कार्यक्रम.. Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 21, 2026

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना दिनांक 18.06.2026 के अनुसार पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी के पद पर नव पदस्थापित श्री सौरभ सुमन यादव का आज मोतिहारी आगमन हुआ। जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण ने उनका भव्य स्वागत किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना दिनांक 18.06.2026 के अनुसार पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी के पद पर नव पदस्थापित श्री सौरभ सुमन यादव का आज मोतिहारी आगमन हुआ। जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण ने उनका भव्य स्वागत किया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 21, 2026

स्वच्छ भारत मिशन( ग्रामीण )/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कि प्रगति  कि समीक्षा उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक के साथ की गई।
 बैठक में निम्न निदेश दिए गए - 
WPU निर्माण एवं उपयोग-
 समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी भी 21 पंचायत में जमीन विवाद जगह के अभाव में wpu निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हो सका है. विवाद को सुलझाकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
 27 पंचायत में निर्माण का कार्य चल रहा है जिसे 7 दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
 निर्मित अपशिष्ट पर संस्करण इकाई में 36 जगह पर  अ क्रियाशील पाए गए जिसे क्रियाशील करने के लिए निर्देश दिया गया।
 ई-रिक्शा एवं पेडल रिक्शा क्रियाशीलता - समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 101 ई रिक्शा जो की तकनीकी रूप से खराब हो गया है उसे मरम्मत कर चालू करने का निर्देश दिया गया, साथ ही 547 वार्डों में पेडल रिक्शा खराब रहने के कारण घर-घर से कचरा उठाव नहीं होने की सूचना प्राप्त हुई, सभी पेडल रिक्शा को एक सप्ताह के अंदर ठीक करने का निर्देश दिया गया।
 सामुदायिक स्वच्छता परिसर की क्रियाशीलता- समीक्षा  के क्रम में पाया गया कि 58 स्वच्छता परिसर  अ क्रियाशील है जिसे क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि यदि क्षेत्र भर्मण  में पाया गया कि स्वच्छता परिसर में भूसा या अन्य पदार्थ रखा गया है तो
 संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
     सामुदायिक सोख्ता का निर्माण- 
 ग्राम पंचायत को प्रत्येक वार्ड में दो सामुदायिक soakpit का निर्माण का लक्ष्य  है, जिसमें पाया गया कि अभी भी 3243 सामुदायिक संस्था का निर्माण नहीं किया गया है. इसे नियमानुसार निर्माण कराकर घरों को पाइप से जोड़कर किचन एवं बाथरूम से निकले ग्रे वॉटर का समुचित निपटान करने के लिए निर्देश दिया गया।

 ग्राम पंचायत को भेजे गए राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र - समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि जिस ग्राम पंचायत से  उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है उसे 24.6.26  तक उपलब्ध कराकर भेज दे।
 जानकारी दी गई है कि ग्राम पंचायत को स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी के मानदेय के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है.
जिस पंचायत से अभी तक कर्मी का भुगतान दिसंबर 2025 तक का लंबित है उसे अविलम्ब  अधियाचना भेज दें, ताकि ग्राम पंचायत को राशि उपलब्ध कराया जा सके।

SWM Rules 26- इस नियमावली के तहत बड़े कचरा उत्पादक को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था जिसे चिन्हित कर एक सप्ताह के अंदर जिला को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

 बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभीकरण  के निदेशक एवं जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा जिला सलाहकार भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

स्वच्छ भारत मिशन( ग्रामीण )/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कि प्रगति कि समीक्षा उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक के साथ की गई। बैठक में निम्न निदेश दिए गए - WPU निर्माण एवं उपयोग- समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी भी 21 पंचायत में जमीन विवाद जगह के अभाव में wpu निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हो सका है. विवाद को सुलझाकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 27 पंचायत में निर्माण का कार्य चल रहा है जिसे 7 दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. निर्मित अपशिष्ट पर संस्करण इकाई में 36 जगह पर अ क्रियाशील पाए गए जिसे क्रियाशील करने के लिए निर्देश दिया गया। ई-रिक्शा एवं पेडल रिक्शा क्रियाशीलता - समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 101 ई रिक्शा जो की तकनीकी रूप से खराब हो गया है उसे मरम्मत कर चालू करने का निर्देश दिया गया, साथ ही 547 वार्डों में पेडल रिक्शा खराब रहने के कारण घर-घर से कचरा उठाव नहीं होने की सूचना प्राप्त हुई, सभी पेडल रिक्शा को एक सप्ताह के अंदर ठीक करने का निर्देश दिया गया। सामुदायिक स्वच्छता परिसर की क्रियाशीलता- समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 58 स्वच्छता परिसर अ क्रियाशील है जिसे क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि यदि क्षेत्र भर्मण में पाया गया कि स्वच्छता परिसर में भूसा या अन्य पदार्थ रखा गया है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक सोख्ता का निर्माण- ग्राम पंचायत को प्रत्येक वार्ड में दो सामुदायिक soakpit का निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें पाया गया कि अभी भी 3243 सामुदायिक संस्था का निर्माण नहीं किया गया है. इसे नियमानुसार निर्माण कराकर घरों को पाइप से जोड़कर किचन एवं बाथरूम से निकले ग्रे वॉटर का समुचित निपटान करने के लिए निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत को भेजे गए राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र - समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि जिस ग्राम पंचायत से उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है उसे 24.6.26 तक उपलब्ध कराकर भेज दे। जानकारी दी गई है कि ग्राम पंचायत को स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी के मानदेय के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है. जिस पंचायत से अभी तक कर्मी का भुगतान दिसंबर 2025 तक का लंबित है उसे अविलम्ब अधियाचना भेज दें, ताकि ग्राम पंचायत को राशि उपलब्ध कराया जा सके। SWM Rules 26- इस नियमावली के तहत बड़े कचरा उत्पादक को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था जिसे चिन्हित कर एक सप्ताह के अंदर जिला को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभीकरण के निदेशक एवं जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा जिला सलाहकार भी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 21, 2026