जांजगीर: विकसित भारत जी-राम ग्रामीण योजना पर सरपंचों को प्रशिक्षण: ग्राम विकास की योजना, रोजगार और सरकारी योजनाओं का अभिसरण
जांजगीर-चांपा में ग्राम पंचायतों के बेहतर और सहभागी विकास को लेकर सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया। विकसित भारत जी-राम ग्रामीण योजना 2025 के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों को योजना के प्रावधानों, ग्राम विकास की प्लानिंग, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।