सीकर: महामंदिर रोह स्थित कल्याण जी के मंदिर में कल्याण धणी के संग भक्तों ने खेली फूलों की होली
Sikar, Sikar | Mar 21, 2024 श्री कल्याण धाम सीकर में फागोत्सव का आयोजन बुधवार को महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य में किया गया, जिसमें भक्तों ने फूलों की होली कल्याण धणी के संग खेली। भक्तों ने भजनों से कल्याण जी महाराज को रिझाया। मंदिर प्रांगण में अलवर से आए हुए कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती इत्यादि स्वरूप धारण कर भक्तों के साथ होली खेली।