सीकर: धाबाईपुरा गांव के पास स्कूल बस के चालक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, मामले की जांच में जुटी दादिया पुलिस
Sikar, Sikar | Mar 20, 2024 सीकर जिले के दादिया थाना इलाके के धाबाईपुरा गांव के पास स्कूल बस के चालक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर दी। बस चालक गोरुराम ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की तथा स्कूल बस के शीशे तोड़कर फरार हो गए। वहीं, दादिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।