सीकर: कोतवाली थाने में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्लॉट पर कब्जा करने का मामला हुआ दर्ज
Sikar, Sikar | Mar 20, 2024 कोतवाली थाने में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्लॉट कब्जा करने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में आज पीड़ित राहुल ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है कि उसके पड़ोस में रहने वाली सुमित्रा देवी एवं उसके परिजनों ने उनके दादा का फर्जी अंगूठा लगाकर कूट रचित दस्तावेज तैयार किया और उनके प्लांट पर कब्जा कर लिया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।