सीकर: नवलगढ़ रोड सहित कई इलाकों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, भय मुक्त मतदान का दिया संदेश
Sikar, Sikar | Mar 20, 2024 लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने बीएसएफ की एक टुकड़ी और पुलिस जवानों के साथ नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड, पिपराली सर्किल सहित अन्य मार्गो से होते हुए फ्लैग मार्च के जरिए आमजन से चुनाव में सहयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस के जवानों ने लोगों से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की।