बक्सर: खतियान के नाम पर कब तक भटकेगा खरवार समाज? आदिवासी मोर्चा अध्यक्ष ने बिहार सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
Buxar, Buxar | May 28, 2026 शहर के बाईपास रोड स्थित सभागार में राष्ट्रीय आदिवासी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। खरवार समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विशेष रूप से जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की समस्या को लेकर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आदिवासी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हुए।