हरदोई: गाँधी भवन में जल निगम के अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ डीएम,एसपी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को दिखाई हरी झंडी
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2024 हरदोई में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज गाँधी भवन में जल निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।डीएम और एसपी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।इस दौरान डीएम ने कहा कि जिस देश में जितना मतदान होता है व देश उतना ही मजबूत होता है।